समान वेतन के लिए सड़कों पर उतरे छह सौ से अधिक कर्मचारी, कमिश्नर आवास तक निकाली रैली

समान वेतन के लिए सड़कों पर उतरे छह सौ से अधिक कर्मचारी, कमिश्नर आवास तक निकाली रैली

स्थान -हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने ‘समान कार्य, समान वेतन’ और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कुमाऊं भर से लगभग 600 कर्मचारी कमिश्नर आवास तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सुनवाई न होने पर अगले महीने प्रदेश भर के करीब 3500 कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे, जिससे जलापूर्ति प्रभावित होगी।

धरना के दौरान शहर में सफाई प्रभावित हुई और फील्ड कार्य ठप पड़े। फिल्टर प्लांट और ट्यूबवेल से जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मौके पर संघ के नेता और कई समर्थक मौजूद थे। विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राज्यमंत्री हरीश पनेरू और अन्य नेता भी धरने का समर्थन करने पहुंचे।