जसपुर पहुँची साध्वी प्राची हिन्दू संघठनो में भारी उत्साह

जसपुर पहुँची साध्वी प्राची हिन्दू संघठनो में भारी उत्साह

स्थान -जसपुर

ब्यूरो रिपोट

जसपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काव्य बैंक दल में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य और केंद्रीय स्तर के कई हिंदू संगठन और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य प्रवक्ता और अतिथि साध्वी प्राची कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान के निवास स्थान पर पहुँची। वहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू होते हुए साध्वी प्राची ने कार्यक्रम के उद्देश्य और संघ के 100 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने समाज में समर्पण और सेवा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

साध्वी प्राची ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और आगामी पीढ़ियों को संस्कार और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का प्रयास जारी रखें।

इस महासम्मेलन में स्थानीय जनता, कार्यकर्ता और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर जोर दिया गया।