
स्थान -हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

हरिद्वार में एक युवक ने बंदूक से फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उसके लिए भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।


मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मनजीत सिंह टीरा टोंगिया गांव का निवासी है। युवक ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने चेतावनी दी है कि हथियारों का अनुचित प्रयोग और सोशल मीडिया पर उसे दिखाना गंभीर अपराध है, और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


