हरिद्वार की सिडकुल पुलिस को मिली कामयाबी, 5 पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार

हरिद्वार की सिडकुल पुलिस को मिली कामयाबी, 5 पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार

स्थान -हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

सिडकुल पुलिस ने फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी और वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को बार-बार ठिकाने बदलने और ट्रैवल करने के कारण उसे पकड़ने में कठिनाई हो रही थी।

अभियोजन के दौरान कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, वहीं पुलिस ने भी उसके ग्रिल पर विशेष निगरानी रखी और इनाम घोषित किया था।

मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गाजियाबाद से आरोपी को दबोचकर हरिद्वार लाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर गंभीर मामला दर्ज है और उसे न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिडकुल पुलिस ने इस गिरफ्तारी को अपनी टीम की मेहनत और सूझबूझ की सफलता करार दिया।