विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका

स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्टर- अशोक सरकार

उत्तराखंड भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र संजीव आर्य आज घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि 2016 में कांग्रेस से बगावत कर यशपाल आर्य भाजपा में शामिल हो गए थे

जो आज कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं के अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा प्रीतम सिंह की मौजूदगी में पुनः पुत्र सहित घर वापस हो गए हैं।

जिससे आने वाले चुनाव के दृष्टिगत बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया जहां कार्यकर्ताओं में काफी जोश, उत्साह तथा खुशी का माहौल देखने को मिला।

बॉबी राठौर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा

वहीं इस मामले में खटीमा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ने बताया कि यशपाल आर्य जन जन के लोकप्रिय नेता हैं। उनके घर वापसी से पार्टी मजबूत होगी। उनके घर वापसी को लेकर कांग्रेस में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

भुवन कापड़ी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकारिणी उत्तराखंड

वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी को लेकर पूरे कांग्रेस में खुशी की लहर है। उनकी घर वापसी से कांग्रेस निश्चित रूप से मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि आज का एपिसोड उत्तराखंड में सरकार बनाने में मील का पत्थर साबित होगा इस फैसले के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।