किसानों और राइस मिलरों की बैठक

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

पूरे प्रदेश भर में धान खरीद का कार्य शुरू हो चुका है और जनपद में कई जगह किसानों और राइस मिलरों के बीच धान खरीद को लेकर विवाद भी हो रहे है

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में किसानों और राइस मिलरों या सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रसाशन ने जसपुर ब्लाक सभागार में किसानों और राइस मिलरों के साथ मीटिंग की गई

जिसमें किसानों ने अपनी कई समस्याओं से राइस मिलरों ओर प्रसाशन से अवगत कराया मीटिंग में राइस मिलरों ओर किसानों के बीच की कई समस्याओं का समाधान भी किया गया

वही उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों और राइस मिलरों के साथ मीटिंग की गई जिसमे दोनों की समस्याओं को सुना गया और कुछ समस्याओं का समाधान भी किया गया है

सीमा विश्वकर्मा (उप जिलाधिकारी जसपुर

और जो क्रय केंद्र है उनकी समस्याओं के लिए किसान किसी भी समय अपनी शिकायत उपजिलाधिकारी पर आकर बता सकते है