
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी ने आज कोतवाली बनभूलपुरा का वार्षिक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल ने कोतवाली भवन, कर्मचारी बैरक और मालखाने का भ्रमण कर एसपी का मार्गदर्शन किया।

एसपी कत्याल ने साफ-सफाई, शस्त्राभ्यास और दंगा नियंत्रण अभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभी अभिलेखों को अद्यावधिक करने


ऑनलाइन पोर्टल्स एवं CCTNS डेटा नियमित रूप से अपडेट करने तथा महिला हेल्पडेस्क में शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, माल मुकदमाती का शीघ्र निपटान, विवेचनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मियों का सम्मेलन लेकर क्षेत्र में पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने,

नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सतर्क ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान श्री अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल और अन्य कोतवाली कर्मी मौजूद रहे।

