
स्थान : भीमताल
ब्यूरो रिपोर्ट

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया से कोल-कांडा-कुना तक के मोटर मार्ग का निर्माण पहले राज्य योजना के अंतर्गत किया गया था। हालांकि, डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह मार्ग बेहद कठिन हो जाता है। किसान अपने उत्पाद हल्द्वानी तक पहुँचाने में विशेष कठिनाई का सामना करते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

विधायक कैड़ा ने कहा कि ग्रामीणों की इन समस्याओं को देखते हुए उन्होंने मोटर मार्ग पर सुधार और डामरीकरण की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत प्रस्ताव भी भेजा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रस्ताव पर कार्यवाही के बाद अब झूतिया से कोल-कांडा तक के मार्ग के डामरीकरण और सुधार कार्य के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

विधायक ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण और सुधार कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और मार्ग निर्माण के दौरान होने वाली असुविधाओं को समझें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीणों के लिए लंबी अवधि में बहुत लाभकारी साबित होगी।
विधायक ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होगा और मार्ग का डामरीकरण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों और आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलेगा।

