पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:-

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय के निर्देशन में आज दिनाँक 07.10.21 को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा शिवपुरी कॉलोनी दमुवाढूंगा

थाना काठगोदाम मैं गस्त एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान एडीटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक हरीश आर्य मय कर्मचारी गण द्वारा अभियुक्त चंद्र मोहन उर्फ लड्डू पुत्र ललित मोहन साह उम्र 32 वर्ष निवासी शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुआढुंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल को 8.08 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।