
रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी



थाना हल्द्वानी पुलिस एवं जनपद स्तर पर गठित एडीटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चरस की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को टैक्सी स्टैण्ड भोटिया पड़ाव के पास UK04CA-4303 डम्पर को समय 09 बजे के बाद नो एन्ट्री जोन पर प्रवेश करने पर चैकिंग के दौरान उक्त वाहन से परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की गयी है ।


उच्चाधिकारी गणो के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व मे नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एंव शान्ति व्यवस्था / यातायात व्यवस्था के दौरान कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम के द्वारा आज दि0 07/10/2021 को टैक्सी स्टैण्ड भोटिया पड़ाव हल्द्वानी के पास नो इन्ट्री जोन पर प्रवेश करने पर चैकिंग के दौरान उक्त दो व्यक्तियों को जो डम्पर संख्या- UK04CA-4303 से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे को रोक कर चैक किया


गया तो डम्पर संख्या- UK04CA- 4303 चालक गिरीश चन्द्र रूआली पुत्र तिलोमणि निवासी उपरोक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 460 ग्राम चरस बरामद हुआ । तथा दूसरे व्यक्ति गिरीश चन्द्र रूआली उर्फ राहुल पुत्र प्रकाश चन्द्र रूआली नि0 उपरोक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 250 ग्राम चरस की गयी ।

दोनों अभि0 गणों द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा पहाड़ी क्षेत्र के गांवो से थोड़ी – थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर इक्ट्ठा कर हल्द्वानी में फतेहपुर में रहने वाले आनन्द सिंह रावत को बेचते हैं जिससे हमारी मोबाईल से आज भी वार्ता हुई है जिसने रास्ते में तिकोनिया के पास बुलाया था उससे पहले चैकिंग कौ दौरान पुलिस ने पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तारी अभि0गण क्रमशः 1-गिरीश चन्द्र रूआली पुत्र तिलोमणि रूआली नि0 धनपोखरा पो0आ0 पतलोट तहसील धारी जिला नैनीताल (चालक) 2- गिरीश चन्द्र रूआली उर्फ राहुल पुत्र प्रकाश चन्द्र रूआली नि0 उपरोक्त (क्लीनर) को मा0न्याया0 के सामने पेश किया जा रहा है । पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु लगातार अभियान जारी है ।



