
रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी



पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं रेंज डॉ० नीलेश आनंद भरणे कुमायूं परिक्षेत्र के द्वारा जनपदों में चलाए जा रहे अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था अभियान के तहत यातायात निरीक्षक नैनीताल व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल के द्वारा नगर में मुख्य सड़कों पर इस अभियान के क्रम में तीसरे दिन भी मोहन को चौराहे से लेकर रिक्शा स्टैण्ड ,मस्जिद तिराहा ,अण्डा मार्केट,हाईकोर्ट रोड से बेतरतीब खड़े वाहनों पर जैमर लगाकर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 15 वाहनों के चालान किए गए ।


साथ ही Public Announcement System और पम्पलेट्स के द्वारा लोगों को पार्किंग अतिक्रमण के बारे में जागरूक करते हुए नो पार्किंग में वाहन ना खड़े करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया इसके अतिरिक्त मल्लीताल कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह के निर्देशन में नैनादेवी मन्दिर के आसपास के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गयी व भीख मांगने वाले व्यक्तियों को हिदायत देकर वहाँ से हटाया गया ।


एस0एस0पी0 अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में लगातार यातायात जागरूकता अभियान के साथ-साथ, जनपद में यातयात व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया एवं उ0नि0 जीवन सामन्त द्वारा नगर के एलआरसाह रोड पर खड़े वाहनों की डिटेल निकालकर चालानी कार्यवाही करते हुए नगर में बनाई गई वन-साइड पार्किग का पालन कराया जा रहा है, जिससे यातायात में अवरोध उत्पन्न न हो।

प्रभारी साईबर सेल अल्मोड़ा योगेश उपाध्याय एवम धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी द्वारा धारानौला के व्यापारियों, अन्य नागरिकों एवं टैक्सी चालकों के साथ समस्या, सुझाव एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों द्वारा बैकों के पास वाहन अनावश्यक खड़ा करना, प्राइवेट वाहनों द्वारा सड़क के बीच से सवारियों को भरना आदि समस्यायें बताई गयी। गोष्ठी में निर्णय उक्त समस्या के निदान हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु निरीक्षक यातायात द्वारा निराकरण किया जाना बताया गया। सभी से सुगम यातायात अभियान में सहयोग की जाने की अपील की गयी तथा दुगालखोला के पास वाहन चैकिंग के दौराने चैकिंग स्कूटी यूके-01सी-1558 को रोककर चैक किये जाने पर चालक सुमित भण्डारी निवासी- तलाड़ स्यालीधार अल्मोड़ा को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जनपद अल्मोड़ा में कुल 73 वाहन चालकों के विरूद्व चालानी कार्यवाही, 01 वाहन सीज तथा 01 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए 77,000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।


पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु वन साईड पार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है प्रत्येक व्यक्ति को उक्त नियमों का पालन करने की अपील की गई। ओवर स्पीड में वाहन चलाने, स्टंट ड्राइविंग, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बिठाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहेगा साथ ही गोष्ठी कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया



