
रिपोर्ट ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल



जनपद नैनीताल के बेतालघाट में विधायक निधि व अन्य निधियों से निर्मित तिवारी गाँव में कुवे व सोलर सिंचाई पंम्प का उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पी सी गोरखा द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ लोकापर्ण किया गया


जिसका अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा द्वारा आज नवरात्रि के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ रिबन काट कर लोकापर्ण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने कहा।
सभी छोटी जोत के कास्तकार चकबंदी कर बासमति धान की पैदावार कर स्वावलंबी बन सकते है ।
सरकार कोआपरेटिव के माध्यम से किसानों को व्याज रहित लोन दे रही है ।

तिवारी गाँव में सिंचाई की सुविधा को लेकर एक करोड़ की लागत से नलकूप की स्वीकृति प्रदान की गयी है ।


इस अवसर पर पी एन पी के प्रबंधक धीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि उनकी संस्था बासमति की कम पानी में भी अच्छी पैदावार को लेकर कार्य करती है तथा पूर्वतया जैविक खेती पर काम करती है । उन्होंने तिवारी गाँव में लगे कुएँ में सोलर पंम्प से पानी खेतों तक पहुँचाने को लेकर पर्याप्त बताया है ।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि खुशाल हाल्सी, प्रधान कुन्दन नेगी. नन्दी खुल्बे. चम्पा आर्य तथा सीमा तिवारी ,राजेन्द्र सिंह भंडारी निरज भंडारी ,योगेश भंडारी , ठाकुर सिंह. ,बाला दत्त जोशी ,आंनद बल्लभ शास्त्री ,खुसाल सिंह,कैलाश आर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू तिवारी, सावन नेगी आदि मौजूद थे ।



