अमित शाह रात्रि प्रवास के लिए हरिद्वार पहुंचे, पतंजलि योगपीठ में कड़े सुरक्षा इंतजाम

अमित शाह रात्रि प्रवास के लिए हरिद्वार पहुंचे, पतंजलि योगपीठ में कड़े सुरक्षा इंतजाम

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

ऋषिकेश में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात्रि प्रवास के लिए हरिद्वार पहुंचे। उनका ठहराव पतंजलि योगपीठ में किया गया, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और गृहमंत्री का अभिनंदन किया। योगपीठ परिसर में उनका स्वागत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

सूत्रों के अनुसार, 22 जनवरी की सुबह गृहमंत्री अमित शाह इमर्जेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

इससे पतंजलि योगपीठ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अमित शाह के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। योगपीठ परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और वीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।

पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त शुरू कर दी है। प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहन और व्यक्तियों की कड़ी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ मार्गों पर यातायात में असुविधा हो सकती है।

इस दौरे के दौरान गृहमंत्री के कार्यक्रमों में सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।