

स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट


श्यामपुर खदरी। श्यामपुर खदरी क्षेत्र में दो भालुओं का आतंक लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्थानीय लोग अंधेरा होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।




सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक भालू दो युवकों के पीछे भागता नजर आ रहा है। यह घटना उस समय की है जब भालू आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था और वहां चहल-कदमी कर रहा था। गनीमत रही कि दोनों युवक समय रहते भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वीडियो स्थानीय लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ।



स्थानीय लोग वन विभाग से भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई करने की जानकारी नहीं दी है।



स्थानीय निवासियों का कहना है कि भालू लगातार आबादी के करीब आ रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।



