नए साल की रात लक्सर में दो सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत

नए साल की रात लक्सर में दो सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत

स्थान – लकसर
ब्यूरो रिपोर्ट

लक्सर। नए साल की शुरुआती रात लक्सर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पहला हादसा लक्सर-कुंआखेड़ा मार्ग पर हुआ। देर रात सेठपुर गांव निवासी धूम सिंह (50) अपनी बाइक से मार्ग पर जा रहे थे, तभी भुरनी से कुआंखेड़ा की ओर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धूम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

दूसरा हादसा लक्सर-रुड़की मार्ग पर डौसनी फ्लाईओवर पर हुआ। मिंटू (38) निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद और शिवम (19) निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी स्कूटी से रुड़की की ओर जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। स्कूटी सवार दोनों युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां दोनों की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पहले हादसे में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। दूसरे हादसे में युवकों को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

नए साल की शुरुआत इस दुखद हादसे के साथ हुई, जिससे स्थानीय लोगों में शोक और चिंता व्याप्त है।