नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश: भ्रम फैलाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात डाइवर्जन सामान्य

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश: भ्रम फैलाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात डाइवर्जन सामान्य

स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए स्पष्ट किया है कि जनपद के कुछ स्थानों पर यातायात डाइवर्जन लागू किया गया है, जिससे यात्रा के दौरान सुगमता बनी रहे।

हाल ही में कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पुलिस वाहन और व्यक्तियों को नैनीताल में प्रवेश करने से रोक रही है। नैनीताल पुलिस ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश से नहीं रोका जा रहा है

पुलिस ने आगंतुकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले यातायात डाइवर्जन की जानकारी अवश्य लें और नैनीताल के पर्यटन स्थलों का आनंद सुरक्षित रूप से उठाएं।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है।