


स्थान – बाजपुर
ब्यूरो रिपोर्ट


उधम सिंह नगर। देशभर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं और उत्तराखंड में भारी संख्या में पर्यटक नव वर्ष मनाने के लिए पहुँच रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए अलर्ट मोड में है।




जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर रखा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के नेतृत्व में बाजपुर पुलिस ने सभी चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त और वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।




तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आने-जाने वाले वाहनों की रोक-टोक और चेकिंग की जा रही है। साथ ही बाजपुर के दोराहा पर आने वाले पर्यटकों की गाड़ियों पर पास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कोई भी हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।



इसके अलावा पुलिस का ध्यान यह भी है कि देवभूमि उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक किसी परेशानी का सामना न करें, इसलिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


