हरिद्वार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक, घाटों से कूड़ा हटाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

हरिद्वार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक, घाटों से कूड़ा हटाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा नदी में गंदगी न जाने और घाटों की सफाई को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ की मौजूदगी में प्रमुख घाटों पर अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से चमगादड़ टापू, दूधियानबंद और दक्षिण काली मंदिर के आसपास घाटों पर अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा हुई। सीडीओ ने नगर निगम को निर्देश दिए कि घाटों की सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखी जाए और किसी भी सूरत में गंगा में कूड़ा-कचरा जाने न पाए।

जिला प्रशासन का कहना है कि गंगा संरक्षण के लिए लगातार निगरानी और सफाई अभियान जारी रहेगा, ताकि नदी की पवित्रता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।