


ब्यूरो रिपोर्ट



युवा नेता हेमन्त साहू और वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या के प्रयासों से राजेन्द्र नगर वार्ड 12 में ज्योति नेत्रालय के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।




नेत्र शिविर के दौरान कई लोगों की विस्तृत जांच की गई, जबकि गंभीर समस्या से जूझ रहे 5 लोगों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने आंखों से संबंधित रोगों की जांच कर उचित परामर्श और उपचार भी प्रदान किया।


इस मौके पर पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निशुल्क नेत्र जांच और उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर जनहित में ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।


शिविर में प्रियांशु तिवारी, विभोर कुमार, राहुल चंद्र, सुमित नैनवाल, दीपक बोरा, विवेक कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।


