सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की भूमि चिन्हांकन कार्रवाई जारी, स्थानीय लोग भड़के

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की भूमि चिन्हांकन कार्रवाई जारी, स्थानीय लोग भड़के

स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वन विभाग द्वारा खाली पड़ी भूमि के चिन्हीकरण की कार्रवाई आज भी जारी रही। वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुमानीवाला और शिवाजी नगर के आसपास के इलाकों में खाली भूमि की नपाई का काम शुरू किया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से संबंधित बोर्ड जमीनों पर लगाए।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भड़क उठे और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और सरकार इसे अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े नेता केवल वोट मांगने आते हैं और मदद के लिए गायब रहते हैं।

वहीं प्रशासन की टीम ने विरोध के बीच लोगों को समझाने का प्रयास किया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश केवल वन विभाग से संबंधित खाली भूमि को चिन्हित करने और रिपोर्ट तैयार करने का है। जिन भूमि पर मकान बने हुए हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील भी की।