


स्थान – खटीमा/ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार


खटीमा क्षेत्र में कूड़े के ढेर और फैलती गंदगी से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खटीमा पुरानी तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के धार्मिक स्थल, दुकानदार और आम नागरिक खासे परेशान हैं।



तहसील परिसर के समीप स्थित शनि मंदिर, पुलिस चौकी, वन विभाग कार्यालय, पटवारी कार्यालय और शहीद स्थल के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है, बल्कि शहीदों के सम्मान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में फैली बदबू के कारण दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई। इसी क्रम में तहसील दिवस के अवसर पर लोगों को शिविर लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन ने बताया कि यह जागरूकता शिविर 45 दिनों तक जिले की सभी न्याय पंचायतों में लगाया जाएगा।



तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक शासनी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता तक सभी सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।


वहीं समाजसेवी ओमप्रकाश ने कूड़े की समस्या को गंभीरता से उठाया, जिसकी प्रशासन ने सराहना की। इस पर सीडीओ ने बताया कि सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए टंचिंग ग्राउंड उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि शेष समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।





