

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट


रुड़की के मंडावली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उन्हें मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अथाह प्रेम है और वे हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।




भड़ाना ने कहा कि मौजूदा विधायक को छोड़कर भी लोग अपने कार्यों के लिए उनके पास ही आते हैं और वे उनकी सभी समस्याओं का समाधान सहर्ष करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वे लगातार मंगलौर की जनता के हित में काम करते रहें और जनता के विश्वास को बनाए रखें।




इस अवसर पर उन्होंने नारसन में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया और लोगों से संवाद किया। बैठक और जनसभा के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। करतार सिंह भड़ाना ने जनता के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।





