SSP नैनीताल ने थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

SSP नैनीताल ने थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

स्थान : बेतालघाट/नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने 14 दिसंबर 2025 को थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की और संबंधित कार्यदाई संस्थाओं एवं थाना प्रभारी को समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में बीम और कॉलम की मजबूती रिबाउंड हैमर मशीन से मापी गई, मटेरियल की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया और मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा मापदंडों का पालन अनिवार्य है और निर्माण में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय में लाइट फिटिंग में उच्च गुणवत्ता की वायर का इस्तेमाल करने, बुनियादी स्ट्रक्चर मजबूत बनाने और भवन निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मिनी फायर स्टेशन और आवासीय भवन निर्माण के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री विजय नेगी, वाचक श्री देवेंद्र राजपूत, श्री जयॉक पांडे, सहायक अभियंता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय उत्तराखण्ड पेयजल निगम, स्टेनो साधना और पीआरओ हेमा ऐठानी सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं के सदस्य और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

एसएसपी ने सभी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य सुरक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता के सभी मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए, ताकि थाना भवन प्रभावी और सुरक्षित हो।