हल्द्वानी में नैनीताल रोड चौड़ीकरण की तैयारी, सर्वे प्रक्रिया तेज़

हल्द्वानी में नैनीताल रोड चौड़ीकरण की तैयारी, सर्वे प्रक्रिया तेज़

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी शहर में नैनीताल रोड के चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। नगर निगम प्रशासन तीनपानी से काठगोदाम और नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रक्रिया में फिलहाल सड़क का सर्वे चल रहा है।

नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए यूएसडीए (यूनीफॉर्म सर्विस डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने सड़क के दोनों ओर 12-12 मीटर का स्थान मांगा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि किन-किन स्थानों पर अतिक्रमण है और उसे किस तरह हटाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, ताकि सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और क्षेत्र में भविष्य में संभावित दबाव को भी संभाला जा सके।

नगर निगम का उद्देश्य न केवल सड़क चौड़ी करना है बल्कि शहर में यातायात सुगम बनाने और लंबे समय तक टिकाऊ व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी है।