

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे और कनखल स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर में पहुँचकर साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।




मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।



मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय अलर्ट मोड पर रहे।



इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर साधु-संतों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप देने के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



