

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने हरिद्वार पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार वापस लाने की गंगा हरिद्वार से बहेगी और पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।



हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस इस बार केवल मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बूथ स्तर तक अपना मैनेजमेंट मजबूत करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर मौजूद प्रत्येक मतदाता से सीधा संपर्क करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा।



उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस हरिद्वार की सीट जीतती है, तो प्रदेश में 50 से अधिक सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करने और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।




हरक सिंह रावत शुक्रवार को 14 दिसंबर को दिल्ली के लाल किले पर प्रस्तावित कांग्रेस की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा करने हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले की 11 विधानसभाओं से करीब 6 हजार लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस की ताकत और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन करेगी।




