भाजपा ने जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की

भाजपा ने जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

भाजपा संगठन की ओर से जारी सूची में विभिन्न जिलों के लिए मोर्चा अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की अपेक्षा जताई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।