

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 525 ऑफिसर कैडेट देश-सेवा के लिए अकादमी से पास आउट होंगे। यह अवसर सैन्य परंपराओं, अनुशासन और गौरव का प्रतीक रहेगा।


इन 525 कैडेट्स में से 491 कैडेट भारतीय थल सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे, जबकि 34 ऑफिसर कैडेट मित्र देशों की सेनाओं में अपनी सेवाएं देंगे। यह IMA की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और वैश्विक सैन्य सहयोग को भी दर्शाता है।




परेड के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड का निरीक्षण करेंगे और पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स की सलामी स्वीकार करेंगे। इस दौरान कैडेट्स की सटीक ड्रिल, अनुशासन और प्रशिक्षण की झलक देखने को मिलेगी।



पासिंग आउट परेड के साथ ही ये नव-नियुक्त अधिकारी भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने और देश की सेवा के लिए समर्पित होने की शपथ लेंगे।



