आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता देगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप में स्फूर्ति और प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करना आवश्यक है।
नेगेटिव – अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की भी जरूरत है। इसलिए दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट न करें। बजट से अधिक व्यय होने की वजह से चिंता रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें।

व्यवसाय – अपने व्यवसायिक कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। इससे आपके कार्य और नाम को एक पहचान मिलेगी। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
लव – पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहना आपसी प्रेम प्यार को बढ़ाएगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको मानसिक शांति देगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक तला-भुना खाने से बचें। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – संतान के करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी खास मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा।
नेगेटिव – दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में पड़ने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो जाएंगे। इस समय युवाओं को भी अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें और निवेश संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें।

व्यवसाय – कामकाज के मामले में कुछ मुश्किलें खड़ी रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। आप अपने लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी। इनकम सोर्स में सुधार के योग हैं। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने निजी जीवन में न होने दें। बच्चों के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें। सुबह उठकर हल्का व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से काम कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर भी विचार होगा। व्यावसायिक अध्ययन के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह न रहें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत के भविष्य में अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।

व्यवसाय – व्यवसाय में अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। पार्टनरशिप करने संबंधी कोई योजना है, तो उस पर कार्यवाही शुरू कर सकते हैं। अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
लव – पारिवारिक व्यवस्था खुशनुमा बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। संतान की कोई परेशानी आपको व्यथित कर सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। अपने प्रेम जीवन में किसी भी प्रकार का शक न आने दें।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां रहेंगी। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। सुबह की सैर आपके लिए लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ नए संपर्क स्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। आप गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निर्णय लेने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। किस्मत आपका साथ देगी।
नेगेटिव – कभी-कभी किसी खास कार्य को लेकर कोई निर्णय लेने में आपको दिक्कत आ सकती है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, क्योंकि उनकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की स्थिति बन रही है।

व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। तनाव से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य और गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। उचित समय आने पर समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी में अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आपकी मेहनत से ट्रांसफर और प्रमोशन के योग बनेंगे।
लव – परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहने से घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। किसी मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी।
स्वास्थ्य – गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। बादी वाली चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – संतान की किसी उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति से भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। निवेश के लिए समय शुभ है।
नेगेटिव – अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। जल्दी सफलता हासिल करने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग न करें। धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में कोई छोटी सी बात को लेकर बड़ा इश्यू बनने की आशंका है। इसलिए शांति बनाए रखें।

व्यवसाय – वर्तमान व्यवसाय में कुछ नया करने की कोई योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। मार्केटिंग के कार्य से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज व्यवसाय से संबंधित कोई भी यात्रा न करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।
लव – किसी भी पारिवारिक समस्या का ठंडे दिमाग तथा आपसी सूझबूझ से हल निकालें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य – इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या आ सकती है। बादी वाली चीजों का सेवन न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ठंडी चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान दें। थोड़ी सी सावधानी बरतने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगी। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। दूना फायदा कमाने के अवसर मिल सकते हैं।
नेगेटिव – लेन-देन के मामलों में किसी भी तरह की देरी न करें, तुरंत निर्णय लेना जरूरी है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई और लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। कोई नजदीकी मित्र के साथ गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें।

व्यवसाय – व्यवसाय में इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कार्यों में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। इनकम सोर्स को बढ़ाने के लिए नए प्रयास सफल होंगे।
लव – वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तथा शॉपिंग करें। पारिवारिक व्यवस्था में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य – गले में इंफेक्शन तथा खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज उचित है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कुछ नई संभावनाएं आपको मिलने वाली हैं। इस बेहतर समय का सम्मान करें। अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो कि आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किस्मत आपके साथ है।
नेगेटिव – व्यक्तिगत मामलों को लेकर आप कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे। इस वजह से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। कोई निर्णय भी जल्दबाजी में न लें। अनावश्यक खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है। समझदारी और सतर्कता से कार्यों में गति आएगी।

व्यवसाय – व्यवसाय से संबंधित किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक कार्य का बोझ रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप विजयी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
लव – पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य – चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी प्रकार का रिस्क न लें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। अत्यधिक भीड़ वाली जगहों से बचें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन परिणाम देने के पक्ष में है। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनका मार्गदर्शन करना जरूरी है। भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। किसी भी गैर कानूनी कार्य अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय – व्यवसाय के विस्तार संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखें। गैर कानूनी कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित हो सकता है, परंतु सावधान रहें। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल हो जाएगी। निवेश के लिए अभी बड़ा जोखिम न लें। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त होगा।
लव – घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। संतान के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें, क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कोई काम मनोनुकूल तरीके से बन जाने से आप गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से कई नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर भाइयों से मदद मिल सकती है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – संतान की किसी गतिविधि को लेकर घर में विवादित स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा।

व्यवसाय – आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें, विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने सहयोगी की राय अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों की तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है। इनकम सोर्स में सुधार होगा।
लव – घर-परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा। कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संतान के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए योगा, व्यायाम आदि करना भी जरूरी है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है।
नेगेटिव – व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय व्यतीत करना आपके कार्यों में रुकावटें ला सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत और परिश्रम करने की आवश्यकता है। फाइनेंस से संबंधित किसी बात को लेकर चिंता रहेगी।

व्यवसाय – व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। आपकी कार्यकुशलता के कारण प्रमोशन के योग बनेंगे।
लव – पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। संतान के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग बना रहेगा। आप अपने अंदर बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भरपूर संभावना है। किस्मत पूरी तरह से आपका साथ देगी।
नेगेटिव – अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपके हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान भी हो सकते हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं, अन्यथा बजट गड़बड़ा जाएगा।

व्यवसाय – व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत से इनकम सोर्स में वृद्धि होगी।
लव – पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने निजी जीवन में न होने दें। संतान के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति संतुलित ही बनी रहेगी। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग हैं।
नेगेटिव – किसी भी परिस्थिति को भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश करें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी सी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।

व्यवसाय – कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक भी रहेंगे। मार्केटिंग तथा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति ज्यादा सजग रहें। कोई गलती होने से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव – घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। संतान के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य – मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना भी जरूरी है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी जैसी स्थिति से दूर रहें और स्वच्छ रहें। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1