आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय अनुकूल है। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी में खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु परिवार में प्रसन्नता और उमंग भरा माहौल बना रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल न होने दें। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करना भी जरूरी है।

करियर – व्यावसायिक व्यवस्था बेहतरीन होगी। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी को भी पैसा या माल उधार न दें, नुकसान हो सकता है।
लव – व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करें। इससे घर के सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
हेल्थ – असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
नेगेटिव – धैर्य और संयम को अपने जीवन में स्थान दें। गलतफहमियों की वजह से संबंधों को खराब न करें। आपसी बातचीत से समस्याओं को सुलझाएँ। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं का असर अपने व्यवसाय पर न पड़ने दें। बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों को काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मेहनत पर ध्यान दें।
लव – किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ – नींद न आने जैसी समस्या रहेगी। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। परिवार और जीवन साथी के साथ भी समय अवश्य व्यतीत करें।
नेगेटिव – कभी-कभी अत्यधिक आत्मविश्वास भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आलस और सुस्ती हावी न होने दें। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भरपूर मेहनत करें। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना अति आवश्यक है।

करियर – व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं। आज बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में मन मुताबिक गतिविधियां बनी रहेंगी। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
लव – कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपसी सहयोग बना रहेगा।
हेल्थ – व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आराम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन का कुछ समय आत्म मनन तथा चिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही है। फालतू बातों में ध्यान न दें और अपने कार्य में ही व्यस्त रहें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जाँच चल रही है, उसका परिणाम आपके हक में ही रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन को लेकर कोई योजना चल रही है, तो उसमें गति आएगी।
लव – घर-परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी समय व्यतीत करने के अवसर बनेंगे।
हेल्थ – आपको वंशानुगत परेशानी है, तो लापरवाही न करें और उचित जाँच करवाएँ। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक गतिविधि में जाने का कार्यक्रम बनेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – किसी की भी बातों में न आएं और बिना बात किसी से भी उलझे नहीं। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई न कोई दिक्कत रहेगी। ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

करियर – पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोग इस समय बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से कार्यप्रणाली में और अधिक बेहतरीन बदलाव आएगा। कर्मचारियों के बीच चल रही किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती है। अपने काम पर ध्यान दें।
लव – परिजनों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
हेल्थ – कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान की स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव भी बना रहेगा। पर्याप्त आराम करें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपकी देखरेख में कोई घरेलू मामला सुलझ जाएगा। इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में भी आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसकी वापसी संभव है। व्यवसाय संबंधी बेहतरीन जानकारी मिलेगी।
नेगेटिव – जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य को हाथ में न लें। समय के अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपकी मानहानि करवा सकता है। बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई बेहतरीन जानकारी मिलेगी, जो व्यापार को बढ़ाने में बहुत सहायक भी रहेगी। उच्च व्यवसायियों और अनुभवी लोगों के संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज मेहनत करनी पड़ेगी।
लव – जीवनसाथी के साथ चल रही तकरार आपसी समझदारी द्वारा सामान्य हो जाएगी। प्रेम साझेदार को कुछ उपहार अवश्य दें।
हेल्थ – स्वास्थ्य नरम रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी भी रह सकती है। खानपान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कुछ महत्वपूर्ण अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा, साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव – खर्चों की अधिकता के वजह से परेशान रहेंगे। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। चिंता न करें, समय के अनुसार सब व्यवस्थित हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर ही रहें।

करियर – व्यवसाय में अभी समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। धैर्य से काम लें।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। अपने संबंधों पर विश्वास बनाएँ।
हेल्थ – कमर और पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। तेजाब की समस्या भी परेशान करेगी। खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
नेगेटिव – सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएँ। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन सकती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएँ फिर से उठेंगी। लेनदेन के मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें।

करियर – आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है। लेनदेन के मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी लोगों की सलाह को सर्वोपरि रखें। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
हेल्थ – स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार दोनों ही जरूरी हैं। अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। घर में आए लोगों के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। अगर संपत्ति अथवा वाहन संबंधी कोई विचार बना हुआ है, तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा।
नेगेटिव – किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंधों को खराब न होने दें। रुपए-पैसे के मामले में दरियादिली रखना आपको मुश्किल में डाल देगा। अपने बढ़ते खर्चों को सीमित करें तथा बचत पर भी ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक काम में न पड़ें।

करियर – आपके उचित प्रबंधन से कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी तथा कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। किसी को भी उधारी न दें। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक काम में न पड़ें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव – प्रेम प्रसंगों में प्रेम साझेदार के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। आपसी प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ – योग, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। मानसिक तनाव की वजह से थकान तथा ऊर्जा की कमी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव – जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी मामले में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। इसकी वजह से रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर उनका मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। मेहमानों की आवभगत में कोई खास काम अधूरा भी रह सकता है।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली में अभी किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद न करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को वसूलना तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव – शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आपसी सहयोग बना रहेगा।
हेल्थ – प्रदूषण और वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। गले में संक्रमण और एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दैनिक समस्याओं को सुलझाने के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। इससे आप तनावमुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे।
नेगेटिव – बच्चे का कोई गलत आचरण आपको परेशान कर सकता है। अनुशासन बनाकर रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशवरा करने से आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए आपका विशेष योगदान जरूरी है।

करियर – इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। अपने लक्ष्य के प्रति बहुत ही ध्यान केंद्रित होने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। सरकारी कार्यालय में राजनीति जैसा माहौल आपको परेशान कर सकता है।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। एलर्जी वगैरह हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आर्थिक मामलों को लेकर कई तरह की गतिविधियां होंगी और बेहतर परिणाम भी सामने आएँगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। धार्मिक संस्थाओं संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा।
नेगेटिव – मामूली बात को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस वजह से पारिवारिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान केंद्रित रहने की आवश्यकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सार्वजनिक न करें। अन्य कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों पर आज कोई विशेष कार्य भार रहेगा। अपने अधिकारी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
लव – मित्रों के साथ मिलने का भी मौका बनेगा। आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ – आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4