

ब्यूरो रिपोर्ट


नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीएमटी कॉलोनी, टीपी नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तार तस्कर
- नाम: राजेश पाण्डेय उर्फ रामा
- पिता: बल्लभ पाण्डेय
- निवासी: सीएमटी कॉलोनी, डहरिया, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
- उम्र: 32 वर्ष

बरामदगी
- 5.48 ग्राम स्मैक

पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस टीम
- उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर
- हे0का0 दिगम्बर सनवाल
- का0 अनिल टम्टा

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर कार्रवाई आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी ताकि जनपद को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जा सके।



