WPL 2026 ऑक्शन लाइव: नई दिल्ली में बड़े सितारों पर नजरें

WPL 2026 ऑक्शन लाइव: नई दिल्ली में बड़े सितारों पर नजरें

नई दिल्ली, 27 नवंबर: वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन आज नई दिल्ली में होने जा रहा है। इस साल ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is add-2-2-1024x940.jpeg

ऑक्शन पूल में हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी जैसे भारतीय सितारे और लॉरा वोल्वार्ड्ट, सोफी एक्लेस्टोन जैसी विदेशी सुपरस्टार्स शामिल हैं।

टीमों की तैयारी:
मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स कुल 73 स्लॉट भरने की योजना के साथ ऑक्शन में उतरेंगी। इसमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

ऑक्शन की हर बोली पर नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस साल की नीलामी महिला क्रिकेट के लिए नए रिकॉर्ड तय कर सकती है।