


स्थान: रानीखेत
संवाददाता: संजय जोशी

देश की पूर्व प्रधानमंत्री और ‘आयरन लेडी’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।




कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को साहस, संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से आगे बढ़ाया।





कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी.सी.सी. सदस्य कैलाश पांडेय, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत पडालिया, विश्व विजय सिंह माहरा, हबीब अहमद, वसीम कुरैशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, जीतन जयाल, मो० सिराज, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, गोविंद राम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इंदिरा गांधी के राष्ट्रहित, निडरता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाते रहेंगे।




