

स्थान: रूड़की
पिरान कलियर क्षेत्र में शनिवार को बिजली विभाग की टीम के छापे से हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी अनिता सैनी ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ घरों में हीटर और कैंडल बनाने का अवैध काम चल रहा है, जिसमें बिजली चोरी की आशंका जताई जा रही थी।




शिकायतों की पुष्टि के लिए शनिवार को विभागीय टीम ने अचानक क्षेत्र में छापेमारी की। एसडीओ ने बताया कि तीन घरों में जांच की गई है। फिलहाल टीम ने सभी जगहों से जानकारी और सैंपल जुटाए हैं।




एसडीओ अनिता सैनी ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद बिजली चोरी की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है।





