

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग को पकड़ा है, जो APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन हैक कर करोड़ों की ठगी कर रहा था।





जांच के दौरान पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह गैंग देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में पहले से ही वांछित था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से

- 11 मोबाइल फोन
- 9 सिम कार्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- कई बैंक चेकबुक
- 9 डेबिट कार्ड
बरामद किए हैं।



पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग लोगों को आकर्षक लिंक भेजकर उनसे APK फाइल डाउनलोड करवाता था। जैसे ही फाइल डाउनलोड होती, उनका मोबाइल डेटा, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी हैक कर ली जाती थी और फिर बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।




