रामनगर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

रामनगर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

स्थान : रामनगर, उत्तराखंड
संवाददाता : सलीम अहमद साहिल

हल्द्वानी–रामनगर मार्ग पर बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 25 वर्षीय राशिद अंसारी, निवासी मोहल्ला खताड़ी, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका साथी सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉ. तौहीद ने जांच के बाद राशिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सलमान को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में शोक व गुस्से का माहौल बना हुआ है।