ब्रेकिंग: डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

ब्रेकिंग: डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

स्थान: हरिद्वार

रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रानीपुर के शिवलोक कॉलोनी निवासी डॉ. जितेंद्र चंदेला से दो युवकों ने ₹3 लाख 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर आरोपियों ने डॉक्टर और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी।

शिकायत मिलने पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मैनुअल पुलिसिंग के जरिए दोनों आरोपियों — आजाद गुज्जर और सुरेंद्र गुर्जर — को बीएचईएल मटेरियल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में रंगदारी मांगने और धमकी देने की बात स्वीकार की है।

हरिद्वार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-09-16-at-11.44.14-AM-1.jpeg