आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी तथा नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सकारात्मक सोच से कार्य करें। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
नेगेटिव – आपसी संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए आपको ही विशेष प्रयास करने होंगे। कभी-कभी किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान का कारण बनेंगे। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। परिवार जनों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से अधिक समय तक काम करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव – परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा ध्यान में भी कुछ समय व्यतीत करें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपका योजनाबद्ध तरीका आपके कार्यों को गति देगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। विपणन तथा मीडिया संबंधी जानकारी को और अधिक बढ़ाएँ। कुछ कार्य समय पर पूरे हो जाने से व्यस्तता से राहत मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके तथा अन्य लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देता है। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। इस समय लेनदेन संबंधी मामलों को भी स्थगित ही रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास कामयाब रहेंगे, साथ ही स्वजनों का सहयोग भी आपके कार्यों में सहायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के प्रगति के लिए ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। इनका सदुपयोग करें।
लव – घर परिवार को प्राथमिकता देने से सुखद वातावरण बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार तथा करियर पर ध्यान दें।
हेल्थ – अनियमितता की वजह से जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। गरिष्ठ तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएँ साझा करने पर उचित सलाह मिलेगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – कभी-कभी आपकी विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें। लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में किसी भी नए कार्य को शुरू करने की बजाए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें, वरना अकारण ही मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी में काम को लेकर अधिकारियों का दबाव बना रहेगा।
लव – जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और अधिक सुधार आएगा तथा लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।
नेगेटिव – आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर ही रहेगी। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना बहुत आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।

करियर – कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना लाभकारी रहेगा। मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। दूर दराज के क्षेत्र से संपर्क बनेंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। जल्दी ही पद उन्नति हो सकती है।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। जिसकी वजह से आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी, जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा। पैसा उधार दिया हुआ है, तो तकाजा करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सकारात्मक सोच से कार्य करें।
नेगेटिव – आय के साथ-साथ खर्चे भी बरकरार रहेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी परिस्थितियां कुछ बेहतर होंगी। विदेश संबंधी व्यवसाय में पुनः गति आएगी। कर तथा ऋण जैसे मामलों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेंगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें। व्यायाम और योग को भी नियमित रखें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आज रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। सकारात्मक सोच से कार्य करें।
नेगेटिव – ग्रह स्थिति यह हिदायत दे रही है कि अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव पर न आने दें। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में अभी आप अपने कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, जिस वजह से कुछ रुकावटें आएँगी। समय की चाल जल्दी ही आपके अनुकूल होगी। भविष्य की योजनाओं को अभी स्थगित रखते हुए वर्तमान कार्य प्रणाली पर ही ध्यान दें।
लव – परिवार में आपसी संबंध बनाए रखना जरूरी है। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक बनाकर रखें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – अपनी सामर्थ्य से अधिक मेहनत न करें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु परिवार जनों के साथ कुछ विचार-विमर्श होगा तथा सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलें, तो बेहतर होगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाए धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।

करियर – कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यप्रणाली तथा व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। इस समय दूसरों के मामले में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें। सरकारी सेवारत लोग सार्वजनिक स्थान पर सावधानी बरतें।
लव – पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर में चल रही किसी समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयत्न करें, निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। सामाजिक अथवा व्यवसाय दोनों जगह आपका दबदबा और वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। सकारात्मक सोच से कार्य करें। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
नेगेटिव – आय की स्थिति में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद तो नहीं है, परंतु गतिविधियां चलती भी रहेंगी। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा न करें। विद्यार्थी गलत संगति से खुद को दूर रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में कुछ ठोस और गंभीरता पूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। कोई भी मुश्किल आने पर घर के वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। युवा वर्ग के प्रेम संबंधों में रोमांस और निकटता बढ़ेगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – अपने कार्य को दूसरों के साथ बाँट लें, क्योंकि अतिरिक्त कार्यभार की वजह से आप उलझ भी सकते हैं। यह समय आत्म-मनन और चिंतन करने का भी है। इससे आपको कई और उलझनों का समाधान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। यह समय रुकी हुई भुगतान को जमा करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरी पेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – पारिवारिक दायित्व निभाने से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही न बरतें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या में समय के अनुसार परिवर्तन लाने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा। खास लोगों के संपर्क में रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।
नेगेटिव – वित्त संबंधी कोई भी गतिविधि बहुत ही सावधानी से करें, इस समय कोई धोखा होने जैसी स्थिति भी बन रही है। किसी नजदीकी संबंधी की कोई गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। गुस्से की बजाए धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकालें।

करियर – कारोबार में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। कुछ खास योजनाएँ भी बनेंगी। विपणन संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता दें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ध्यान रखें कि नौकरी अथवा व्यापार में क्रोध आपका शत्रु बन सकता है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें तथा उचित इलाज लें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ कर्म प्रधान बनने की जरूरत है, क्योंकि कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के मनोनुकूल परिणाम सामने आएँगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएँ भी बनेंगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। सकारात्मक सोच से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – आलोचनाओं से न घबराएँ। कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं। कोई आर्थिक विषमता भी सामने आएगी, इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। करियर के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई बेहतर उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – पति-पत्नी के बीच कुछ न कुछ मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास रखना तथा सम्मान करना जरूरी है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – संतुलित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप प्रफुल्लित और सुकून महसूस करेंगे और तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – व्यर्थ की आवाजाही और दोस्ती से नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही ध्यान दें। आपका शंकालु स्वभाव आपके घर-परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। संतान के ऊपर अधिक रोक-टोक न करें।

करियर – कार्यस्थल पर बहुत अधिक व्यस्तता का माहौल रहेगा। आपके उचित सामंजस्य से कर्मचारियों के साथ चल रहे गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। अभी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है।
लव – कुछ समय परिवार तथा बच्चों के लिए निकालना घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही न बरतें तथा नियमित दवाइयां लें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-09-16-at-11.44.14-AM-1.jpeg