


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लालकुआँ कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 210 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी टीम ने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। यह बीते 10 दिनों में पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 210 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।



दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली लालकुआँ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।




