


स्थान। सितारगंज
रिपोट। तनवीर आंसरी

जन सैनिक संगठन के एकजुटता अभियान के तहत सेवानिवृत्त अधिकारियों और सैनिकों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड ब्रिगेडियर सर्वेश दत्त डंगवाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन सैनिक संगठन एक बड़ा मंच बन चुका है, जिसमें लाखों सैनिक जुड़े हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने संगठन का भविष्य तय करें और अपनी सामूहिक शक्ति को सही दिशा दें।



ब्रिगेडियर डंगवाल ने कहा कि यदि संगठन की इस शक्ति को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में रूपांतरित किया जाए, तो यह न केवल संगठन की मजबूती बल्कि प्रदेश के विकास के लिए भी सार्थक साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में कई सैन्य संगठन सक्रिय हैं, जिन्हें एक साझा मंच पर लाने की आवश्यकता है ताकि पूर्व सैनिक समाज की भूमिका और मजबूत हो सके।



कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड कमांडर आर.पी. सिंह ने किया। बैठक में मौजूद सभी रिटायर्ड अफसरों और सैनिकों ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।




