नैनीताल में बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर 50 फीट खाई में गिरा, दो श्रद्धालुओं की मौत, 15 लोग रेस्क्यू

नैनीताल में बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर 50 फीट खाई में गिरा, दो श्रद्धालुओं की मौत, 15 लोग रेस्क्यू

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आमपड़ाव क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टेंपो ट्रैवलर लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

घटना देर रात करीब 10 बजकर 47 मिनट पर हुई, जब डायल 112 पर सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी ज्योलीकोट से उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल भट्ट भुट्टा मोड़ के पास का था, जहाँ टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरा

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरे और कठिन पहाड़ी मार्ग के बावजूद टीम ने पूरी रात राहत कार्य चलाकर 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला

सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और हाईवे पेट्रोल यूनिट की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल, चंदन हॉस्पिटल और सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-09-16-at-11.44.14-AM-1.jpeg