भीम आर्मी की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय, नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

भीम आर्मी की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय, नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

स्थान : हल्द्वानी

2 नवंबर 2025 को गोलछा कम्पाउंड स्थित भीम आर्मी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने की, जबकि संचालन नव नियुक्त जिला महासचिव महेश चंद्र आर्य के नेतृत्व में हुआ।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन की जड़ें और गहरी हों। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

संगठन विस्तार के क्रम में आकाश भारती को जिला मीडिया प्रभारी तथा शालिनी भारती को महिला नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में नफीस अहमद खान, महेश चंद्र आर्य, हरीश लोधी, पंकज अम्बेडकर, अनवर अंसारी, आफताब आलम, सखावत हुसैन, रितिक कांत, कमल आर्य, संजय कुमार टम्टा, जीतराम और सुंदरलाल बौद्ध सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करने पर भी चर्चा की गई।