


स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

उधम सिंह नगर जनपद में अपराधियों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।




जानकारी के अनुसार, तिरंगा चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुखपाल पुत्र रामसुरेश, निवासी पूरनपुर, को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया।




पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध असलहा रखने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों, अवैध शराब, मादक पदार्थों और हथियारों की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।





