हरिद्वार में कथित नकल मामले की जांच आयोग जन सुनवाई के लिए पहुंचेगा

हरिद्वार में कथित नकल मामले की जांच आयोग जन सुनवाई के लिए पहुंचेगा

स्थान: हरिद्वार

कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग मा. न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंचेगा। आयोग एचआरडीए सभागार में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जन सुनवाई करेगा।

इस जन सुनवाई में वे अभ्यर्थी और संबंधित पक्ष शामिल हो सकेंगे, जो परीक्षा के दौरान हुई कथित अनियमितताओं या नकल के आरोपों पर अपनी बात रखना चाहते हैं।

जांच आयोग का यह कदम जांच प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है और इसका उद्देश्य सभी पक्षों की सुनवाई कर सत्यता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।