खटीमा की नन्हीं प्रतिभा ने इंडिया टैलेंट फाइट 5 में सेमी फाइनल पास किया

खटीमा की नन्हीं प्रतिभा ने इंडिया टैलेंट फाइट 5 में सेमी फाइनल पास किया

स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा क्षेत्र की एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली नन्हीं बच्ची ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से इंडिया टैलेंट फाइट सेशन 5 (अंडर 15) के डांस कंपटीशन में सेमी फाइनल पास कर लिया है। इस प्रतियोगिता का प्रसारण 30 अक्टूबर को टीवी चैनल पर किया जाएगा।

बच्ची ने न केवल डांस में अपनी कला का लोहा मनवाया है, बल्कि साक्षी योगा में भी अपने कौशल से कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उसने हल्द्वानी, हरिद्वार और मुंबई में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने परिवार का, क्षेत्र का और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आज इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने PWT गेस्ट हाउस में नन्हीं प्रतिभा का फूल मालाओं से स्वागत और सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्ची की शिक्षा और इंटरमीडिएट तक का खर्चा उनके द्वारा वहन किया जाएगा ताकि वह और बेहतर प्रदर्शन कर सके और अपने सपनों को साकार कर सके।

कार्यकर्ताओं ने बच्ची को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है और इससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी।