लक्सर: लादपुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग गिरफ्तार

लक्सर: लादपुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग गिरफ्तार

स्थान: लक्सर

हरिद्वार जनपद के लादपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए लाठी-डंडों और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में पुरानी रंजिश और सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में किया।

वीडियो वायरल होने के बाद लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं (धारा 107/116 बी एनएसएस) के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना लक्सर प्रभारी ने बताया कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।