हरिद्वार: अधजली महिला की हत्या का खुलासा, लव ट्रायएंगल में फंसा था मामला

हरिद्वार: अधजली महिला की हत्या का खुलासा, लव ट्रायएंगल में फंसा था मामला

स्थान: हरिद्वार

शहर में मिलने वाली अधजली लाश के रहस्य को हरिद्वार पुलिस ने सुलझा लिया है। यह ब्लाइंड मर्डर केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

जांच में पता चला कि हत्या का कारण लव ट्रायएंगल था। आरोपी किसी और से शादी करना चाहता था, लेकिन मृतका इसका विरोध कर रही थी। इसी विवाद में आरोपी ने उधम सिंह नगर में महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को श्यामपुर के सूनसान इलाके में डीज़ल डालकर जला दिया।

पुलिस ने मामले की जांच में 300 से अधिक वाहनों के CCTV फुटेज खंगाले और ANPR कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर का सुराग लगाया। सुरागों के आधार पर पुलिस उधम सिंह नगर पहुंची और केस की कड़ियाँ जुड़ती चली गईं।

जांच के दौरान मृतका के साथ आखिरी बार देखी गई सीमा खातून नाम की महिला पुलिस के घेरे में आई। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और पूरा मामला उजागर हुआ।

इसके बाद श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतका की आरोपी महिला से भी दुश्मनी थी क्योंकि मृतका ने पहले उसके बेटे को NDPS मामले में जेल भिजवाया था।

SP सिटी हरिद्वार ने बताया कि पुलिस टीम ने बारीकी से जांच कर केस को सुलझाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।