

लोकेशन : रानीपोखरी
संवाददाता – सागर रस्तोगी


थाना रानीपोखरी पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किए गए एक्टिवा स्कूटी और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने टीन के खोखे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।



मामला 19 अक्टूबर की रात का है, जब पीड़ित अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खोखे का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे सामान और स्कूटी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुलेमान अंसारी उर्फ मनीष और साहिल पुत्र मुराद अली के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रानीपोखरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों में राहत की भावना देखने को मिली है।



