

रिपोर्ट : चेतन बत्रा
लोकेशन : ऊधम सिंह नगर


दिवाली की रात जब शहर खुशियों और उल्लास से रोशन था, उसी समय रम्पुरा इलाके में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़ा पत्थरबाजी और लाठी-डंडों तक पहुँच गया, जिससे करीब आधा घंटे तक हालात नियंत्रण से बाहर रहे।



स्थानीय निवासी बताते हैं कि हालात इतने भयावह हो गए कि मानो कोई महाभारत चल रही हो। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए और लाठी-डंडे चलाए, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए और अपने घरों में छिप गए।


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे तनाव और बढ़ गया। झगड़े की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थरबाजी और हाथापाई का भयावह दृश्य देखा जा सकता है।



यह घटना इस बात का संकेत है कि त्योहारों के अवसर पर भी स्थानीय विवाद नियंत्रण में नहीं रह सकते, और उचित सुरक्षा व त्वरित पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता है।



