

लोकेशन – रानीपोखरी, (देहरादून)

संवाददाता – सागर रस्तोगी

दीपावली के शुभ अवसर पर भी कुछ लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आए। रानी पोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाखन नदी के किनारे जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और तीन हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।



जानकारी के अनुसार, मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख जुआ खेलने वाले लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों ने जुआ खेलने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोरपाल, आकाश, जयप्रकाश और राकेश के रूप में की है। ये सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और नदी किनारे झोपड़ी में रह रहे थे।

थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ खेलने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया।

इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर भी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





